Notifications & Instructions

Stay updated with all official notifications, office memorandums, circulars and important instructions issued by Azad Adhikar Sena.
This page serves as the central repository for notifications issued by the Party for members, office bearers and the general public.

Important Note

Note: The Constitution reproduced on this page is the official Constitution adopted by Azad Adhikar Sena. The content has been published exactly as approved by the Party without any modification, alteration or omission.

2025 Notifications

Notifications 1

वार्षिक सदस्यता एवं पदाधिकारी शुल्क संशोधन

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी के मेन बॉडी तथा सभी सभी ब्रिगेड के पदाधिकारीगण हेतु निर्धारित वार्षिक शुल्क को निम्न प्रकार से संशोधित किया गया है-

  • जिला अध्यक्ष और उसके उपर के पदाधिकारियों (जिला प्रभारी/अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी/अध्यक्ष तथा अन्य सभी मण्डलीय पदाधिकारी, जोनल प्रभारी/अध्यक्ष तथा सभी जोनल पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी/अध्यक्ष तथा सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी/अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पदाधिकारी) का शुल्क- रु० 500/- प्रति वर्ष

  • जिला स्तर के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव, जिला संगठन मंत्री, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों का शुल्क- रु० 200/- प्रति वर्ष

  • नगर अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष तथा पंचायत/वार्ड अध्यक्ष का शुल्क- रु० 100/- प्रति वर्ष

  • नगर, विधानसभा, ब्लाक तथा पंचायत/वार्ड के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रचार-प्रसार मंत्री स्तर के पदाधिकारियों का शुल्क- रु० 50/- प्रति वर्ष

  • सामान्य/साधारण सदस्य का शुल्क- रु० 10/- प्रति वर्ष

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु

नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त शुल्क का विचलन नहीं किया जायेगा।

Notifications 2

चुनाव टिकट शुल्क संबंधी निर्णय

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी द्वारा भविष्य में सभी चुनावों में दिए जाने वाले पार्टी टिकट हेतु निर्धारित शुल्क के संबंध में निम्न निर्णय लिए गए-

  • प्रत्येक स्तर पर टिकट शुल्क हेतु दो वर्गों में वर्गीकरण किया गया. जो व्यक्ति टिकट दिए जाने की तिथि से कम से कम 01 वर्ष पूर्व से पार्टी के पदाधिकारी अथवा कार्यकर्त्ता रहे हों, उनके लिए पार्टी टिकट शुल्क कम होगा तथा अन्य व्यक्तियों हेतु यह अधिक होगा.

  • प्रत्येक स्तर पर टिकट दिए जाने में पार्टी के नियमित पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जाएगी.

  • लोक सभा चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 15,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 50,000 होगा.

  • विधान सभा चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 10,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 25,000 होगा.

  • जिला पंचायत सदस्य चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 2,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 4,000 होगा.

  • बीडीसी सदस्य चुनाव टिकट हेतु पार्टी के नियमित पदाधिकारी/कार्यकर्त्ता हेतु यह शुल्क रु 1,000 तथा अन्य व्यक्तियों हेतु रु० 2,000 होगा.

  • अन्य सभी चुनाव हेतु पार्टी टिकट हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु

नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त टिकट शुल्क का विचलन नहीं किया जायेगा।

Notifications 3

सदस्य एवं पदाधिकारी प्रक्रिया संबंधी निर्देश

कार्यालय ज्ञाप

आज दिनांक 26/10/2025 को पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पार्टी द्वारा मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के पदाधिकारी तथा साधारण सदस्यों के संबंध में निम्न निर्णय लिए गए-

  • सामान्य/साधारण सदस्य का शुल्क रु० 10/- प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अथवा उससे ऊपर के पदाधिकारी द्वारा अपने स्तर पर प्राप्त कर अपने स्तर पर ही रखा जायेगा और उस शुल्क का कोई भाग ऊपर देय नहीं होगा.

  • मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेड के प्रत्येक जिलाध्यक्ष अपने जिले में बनाए गए सभी साधारण सदस्यों के नाम अनिवार्य रूप से इस संबंध में बनाए गए “जिला सदस्यता रजिस्टर” में दर्ज करेंगे, जो किसी व्यक्ति के पार्टी के साधारण सदस्य होने का एकमात्र साक्ष्य माना जायेगा.

  • पार्टी के पदाधिकारीगण का शुल्क Letter No AAS/Notification/01/2025 दिनांक 26/10/2025 के माध्यम से रु० 50 से रु० 500 के मध्य निर्धारित किया गया है.

  • इन पदाधिकारीगण की नियुक्ति हेतु संस्तुति करने वाले व्यक्ति संबंधित प्रस्तावित व्यक्ति के वोटर आईडी कार्ड तथा निर्धारित मनोनयन शुल्क के रसीद सहित इस संबंध में निर्धारित फॉर्मेट में संस्तुति बना कर केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे, जिसके क्रम में केंद्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्तावित व्यक्ति को पदाधिकारी नामित किया जायेगा.

  • पार्टी के बैंक अकाउंट के डिटेल तथा पार्टी का QR कोड पार्टी वेबसाइट adhikarsena.in पर उपलब्ध है.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु

नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त प्रक्रिया का विचलन नहीं किया जायेगा।

Notifications 4

वार्षिक सदस्यता एवं पदाधिकारी शुल्क नवीनीकरण

कार्यालय ज्ञाप

पार्टी के समस्त साथियों (पदाधिकारीगण तथा साधारण सदस्यगण) को सादर अवगत कराया जाता है कि पार्टी का सदस्यता तथा पदाधिकारी शुल्क वार्षिक अर्थात 01 वर्ष हेतु है, जो संबंधित पदाधिकारी तथा साधारण सदस्य के द्वारा शुल्क दिए जाने के ठीक 01 वर्ष बाद स्वतः समाप्त हो जाता है.

कृपया इसका पूर्ण पालन किया तथा कराया जाये एवं पार्टी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारीगण तथा साधारण सदस्यगण को इस तथ्य से स्पष्ट रूप से अवश्य ही अवगत कराया जाये.

वर्तमान समय में पार्टी के कई पदाधिकारीगण द्वारा 01 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद भी अपना पदाधिकारी शुल्क पार्टी अकाउंट में जमा नहीं कराया गया है.

अतः पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण से अनुरोध है कि पार्टी वेबसाइट adhikarsena.in पर अपने द्वारा शुल्क दिए जाने की तिथि से अवगत होते हुए 01 वर्ष की अवधि पूरी जाने की स्थिति में अपना पदाधिकारी शुल्क अगले 15 दिनों में अवश्य ही जमा करा दें.

कृपया पार्टी के साधारण सदस्यगण के संबंध में अपने स्तर से इस नियम का पूर्ण अनुपालन भी सुनिश्चित करें.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

प्रतिलिपि समस्त संबंधित को उपरोक्तानुसार पूर्ण पालन हेतु

नोट- पार्टी द्वारा किसी भी स्थिति में उपरोक्त नियम का विचलन नहीं किया जायेगा।

2024 Notifications

Notifications 1

नवागत सदस्यों हेतु

प्रिय साथी,

आजाद अधिकार सेना में आपका स्वागत है.

आजाद अधिकार सेना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण संख्या 56/301/2022-2024/PPS-I दिनांक 29/02/2024 पर पंजीकृत राजनैतिक पार्टी है. पार्टी का वेबसाइट adhikarsena.in है, जिस पर पार्टी से सम्बंधित तमाम जानकारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हैं.

पार्टी के बुनियादी सिद्धांत एवं दर्शन

  • लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के संविधान में विश्वास रखना।

  • व्यक्ति की शक्ति (आम नागरिक का अधिकार) में विश्वास रखना।

  • कार्यपालिका की तुलना में नागरिक के श्रेष्ठ मानना।

  • आम नागरिक के अधिकार मात्र विधायिका द्वारा प्रख्यापित प्रावधानों के माध्यम से ही छीने जाने के सिद्धांत पर विश्वास करना।

  • सभी वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के लोगों के बीच पूर्ण समानता में विश्वास करना।

पार्टी की नीतियां, लक्ष्य एवं उद्देश्य

आजाद अधिकार सेना का प्राथमिक उद्देश्य, भारत के प्रत्येक नागरिक में यह भावना और अवधारणा पैदा करना है कि सभी शक्तियाँ (अधिकार) और प्राधिकार उनमें ही निहित हैं ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त और विभिन्न विधियों, नियमों, विनियमों, कानूनों, उपनियमों आदि के माध्यम से उन्हें दी गई सभी शक्तियों और अधिकारों को प्राप्त कर सके.

आजाद अधिकार सेना भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए अनवरत कार्य रही है; जो जीवन के हर क्षेत्र में, भारत के प्रत्येक नागरिक को पूर्ण गरिमा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की पूर्ण अस्वीकार्यता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है.

आज़ाद अधिकार सेना समाज में अधिकारों के हनन का विरोध करते हुए आम नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है.

कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ

पार्टी द्वारा अपने उपरोक्त वर्णित नीतियों, लक्ष्य एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर विधिसम्मत कार्य किया जायेगा तथा हर प्रकार की विधिसम्मत गतिविधि में भाग लिया जायेगा.

इनमे निम्न कार्य विशेष महत्व के होंगे—

  • निरंतर जन-संपर्क।

  • नियमित रूप से बैठक तथा परस्पर विचार-विमर्श।

  • गलत कार्यों एवं नीतियों का विरोध।

  • समाज के कार्यों के लिए लोक प्राधिकारियों से मुलाकात एवं निरंतर संपर्क।

  • नियमों एवं कानून का पूर्ण पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के धरना-प्रदर्शन।

  • आवश्यक होने पर प्रकरणों एवं सन्दर्भों को विभिन्न लीगल फोरम/न्यायालय में ले जाना।

पार्टी के प्रत्येक सदस्य से निम्न कार्य एवं आचरण अपेक्षित होगा—

  • सदस्य बनते समय अपना वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करना।

  • सदस्य बनते समय निर्धारित वार्षिक सदस्यता शुल्क (वर्तमान में रु 20, बीस रुपये) पार्टी के बैंक अकाउंट 3926002105010236 PUNJAB NATIONAL BANK, Gomtinagar Branch, Lucknow, IFSC Code- PUNB0392600 में जमा करना।

  • पार्टी के वेबसाइट adhikarsena.in का भलीभांति अध्ययन कर पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्य से पूरी तरह अवगत तथा भिज्ञ होना।

  • पार्टी के वेबसाइट का भलीभांति अध्ययन कर लिंक www.azadadhikarsena.com के माध्यम से पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी के संबंध में अवगत होना।

  • अपनी क्षमता तथा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के मूल उद्देश्य, नीतियों एवं कार्यों को निरंतर जनता में प्रसारित-प्रचारित करना।

  • पार्टी के नियमों के अधीन अधिक से अधिक संख्या में साधारण सदस्य बनाना।

  • पार्टी के समस्त नियमों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करना।

  • पार्टी के समस्त साथियों, सहयोगियों, सहचरों के साथ प्रेमपूर्वक एवं मधुर संबंध बनाए रखना।

  • पार्टी के अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण के विधिसम्मत निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना।

  • पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) में यथासंभव प्रतिभाग करना।

  • पार्टी की किसी भी कमी, गड़बड़ी, आतंरिक खामी आदि के संबंध में यथाशीघ्र उचित वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराना।

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

Notifications 2

पार्टी पदाधिकारियों हेतु

प्रिय साथी,

आजाद अधिकार सेना के सम्मानित पदाधिकारी के रूप में आपका स्वागत है.

आजाद अधिकार सेना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण संख्या 56/301/2022-2024/PPS-I दिनांक 29/02/2024 पर पंजीकृत राजनैतिक पार्टी है. पार्टी का वेबसाइट adhikarsena.in है, जिस पर पार्टी से सम्बंधित तमाम जानकारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध हैं.

पार्टी के बुनियादी सिद्धांत एवं दर्शन

  • लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत के संविधान में विश्वास रखना।

  • व्यक्ति की शक्ति (आम नागरिक का अधिकार) में विश्वास रखना।

  • कार्यपालिका की तुलना में नागरिक के श्रेष्ठ मानना।

  • आम नागरिक के अधिकार मात्र विधायिका द्वारा प्रख्यापित प्रावधानों के माध्यम से ही छीने जाने के सिद्धांत पर विश्वास करना।

  • सभी वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के लोगों के बीच पूर्ण समानता में विश्वास करना।

पार्टी की नीतियां, लक्ष्य एवं उद्देश्य

आजाद अधिकार सेना का प्राथमिक उद्देश्य, भारत के प्रत्येक नागरिक में यह भावना और अवधारणा पैदा करना है कि सभी शक्तियाँ (अधिकार) और प्राधिकार उनमें ही निहित हैं ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त और विभिन्न विधियों, नियमों, विनियमों, कानूनों, उपनियमों आदि के माध्यम से उन्हें दी गई सभी शक्तियों और अधिकारों को प्राप्त कर सके.

आजाद अधिकार सेना भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए अनवरत कार्य रही है; जो जीवन के हर क्षेत्र में, भारत के प्रत्येक नागरिक को पूर्ण गरिमा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की पूर्ण अस्वीकार्यता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है.

आज़ाद अधिकार सेना समाज में अधिकारों के हनन का विरोध करते हुए आम नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए प्रयासरत है.

कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ

पार्टी द्वारा अपने उपरोक्त वर्णित नीतियों, लक्ष्य एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर विधिसम्मत कार्य किया जायेगा तथा हर प्रकार की विधिसम्मत गतिविधि में भाग लिया जायेगा.

इनमे निम्न कार्य विशेष महत्व के होंगे—

  • निरंतर जन-संपर्क।

  • नियमित रूप से बैठक तथा परस्पर विचार-विमर्श।

  • गलत कार्यों एवं नीतियों का विरोध।

  • समाज के कार्यों के लिए लोक प्राधिकारियों से मुलाकात एवं निरंतर संपर्क।

  • नियमों एवं कानून का पूर्ण पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के धरना-प्रदर्शन।

  • आवश्यक होने पर प्रकरणों एवं सन्दर्भों को विभिन्न लीगल फोरम/न्यायालय में ले जाना।

पार्टी के पदाधिकारी के रूप में प्रत्येक स्तर पर पदाधिकारियों के दायित्व के संबंध में कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/05/2024 दिनांक 23/03/2024 में विस्तार से अंकित किया गया है.

पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी का मनोनयन कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/15/2024 दिनांक 14/04/2024 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार होगा.

पार्टी पदाधिकारीगण से निम्न कार्य एवं आचरण अपेक्षित होगा

  • पार्टी के वेबसाइट adhikarsena.in का भलीभांति अध्ययन कर पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्य से पूरी तरह अवगत तथा भिज्ञ होना।

  • पार्टी के वेबसाइट का भलीभांति अध्ययन कर लिंक www.azadadhikarsena.com के माध्यम से पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी के संबंध में अवगत होना।

  • अपनी क्षमता तथा स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के मूल उद्देश्य, नीतियों एवं कार्यों को निरंतर जनता में प्रसारित-प्रचारित करना।

  • पार्टी के नियमों के अधीन अधिक से अधिक संख्या में साधारण सदस्य बनाना।

  • पार्टी के लिए अपने स्तर से संभव अधिक से अधिक पदाधिकारीगण मनोनीत किये जाने हेतु अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को संस्तुति प्रेषित करना।

  • पार्टी के समस्त नियमों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करना।

  • पार्टी के समस्त साथियों, सहयोगियों, सहचरों के साथ प्रेमपूर्वक एवं मधुर संबंध बनाना।

  • पार्टी के अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण के विधिसम्मत निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाना।

  • पार्टी में अपने से कनिष्ठ पदाधिकारीगण के कार्यों का नियमानुसार नियमित रूप से पर्यवेक्षण करना।

  • कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/05/2024 दिनांक 23/03/2024 के अनुसार अपने दायित्वों का सतत निर्वहन करना।

  • पार्टी द्वारा उच्च-स्तर पर निर्धारित एवं आदेशित विभिन्न कार्यक्रमों (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) में यथासंभव प्रतिभाग करना।

  • अपने कार्य-क्षेत्र में अपने स्तर से भी निरंतर विभिन्न कार्यक्रम (बैठक, परिचर्चा, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन आदि) निर्धारित करना तथा कुशल पर्यवेक्षण कर इन कार्यक्रमों को अधिकाधिक सफल बनाना।

  • पार्टी के प्रसार प्रचार हेतु अपने स्तर से हर संभव विधिसम्मत कार्यवाही करना।

  • अपने से कनिष्ठ पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन शाम 05 बजे तक पार्टी के क्रियाकलापों से अवगत कराने हेतु निर्देशित करना तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित करना।

  • अपने से ठीक ऊपर के पदाधिकारी से प्रत्येक दिन शाम 05 बजे तक संपर्क पर दिनभर के पार्टी के क्रियाकलाप्न से अवगत कराना।

  • पार्टी की किसी भी कमी, गड़बड़ी, आतंरिक खामी आदि के संबंध में यथाशीघ्र उचित वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराना।

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

Notifications 3

पदाधिकारियों के नाम एवं दायित्व

कार्यालय ज्ञाप

पूर्व के सभी आदेशों को व्यतिक्रमित करते हुए आजाद अधिकार सेना के मेन बॉडी तथा सभी ब्रिगेडों के विधान सभा कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, मंडल/प्रमंडल/संभाग कार्यकारिणी, जोनल कार्यकारिणी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी तथा प्रदेश कार्यकारिणी में निम्न पद निर्धारित किये जाते हैं-

  • प्रभारी – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रक होंगे, जिनके निर्देशों तथा सहयोग से सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष समस्त कार्यों का संचालन एवं संपादन करेंगे.

  • अध्यक्ष – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के प्रभारी के निर्देशों तथा पर्यवेक्षण में उक्त कार्यकारिणी के समस्त कार्यों के संचालन एवं संपादन हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे.

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – 01 (एक): ये अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे तथा अध्यक्ष की उपस्थिति में उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

  • उपाध्यक्ष – अधिकतम 03 (तीन): ये सभी उपाध्यक्ष सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष स्पष्ट रूप से लिखित रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अन्य उपाध्यक्षों के कार्यों का आवंटन करेंगे.

  • महासचिव – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे तथा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के आदेश/निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यालयीय (ऑफिशियल) कार्यों का संपादन करेंगे.

  • संगठन मंत्री – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के संगठन के रखरखाव, विस्तार, जन शक्ति नियंत्रण/संवाद/विवाद निस्तारण/समस्या निस्तारण आदि हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे तथा सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के साथ तालमेल मिलाकर उक्त कार्यों का कुशलतापूर्वक संचालन करेंगे.

  • कार्यालय प्रभारी – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन कार्यालय तथा उसके अभिलेखों के रखरखाव हेतु पूर्णतया उत्तरदायी होंगे.

  • जन संपर्क प्रभारी – 01 (एक): ये जनता/मीडिया/शासन/प्रशासन/अन्य बाह्य तत्वों के साथ सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों, विचारों, योजनाओं, समस्याओं आदि में सहयोग, संपर्क, आदान प्रदान आदि के लिए उत्तरदायी होंगे तथा सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन उक्त कार्यों का संपादन करेंगे.

  • प्रवक्ता – अधिकतम 03 (तीन): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों एवं क्रियाकलापों को मीडिया में प्रस्तुत/प्रसारित करने हेतु उत्तरदायी होंगे.

  • सोशल मीडिया प्रभारी – अधिकतम 03 (तीन): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के अधीन सम्बंधित कार्यकारिणी के कार्यों एवं क्रियाकलापों को सोशल मीडिया में प्रस्तुत/प्रसारित करने हेतु उत्तरदायी होंगे.

  • सचिव – अधिकतम 06 (छः): ये सभी सचिव सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव अपने अध्यक्ष से सहमति प्राप्त कर स्पष्ट रूप से लिखित रूप में समस्त सचिवों के कार्यों का आवंटन करेंगे.

  • कोषाध्यक्ष – 01 (एक): ये सम्बंधित कार्यकारिणी के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में उक्त कार्यकारिणी के कोष के संचालन एवं रखरखाव हेतु पूरी तरह उत्तरदायी होंगे.

  • सदस्य – अधिकतम 10 (दस): ये सभी सदस्य सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव के निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा निर्दिष्ट दायित्वों का निर्वहन करेंगे. सम्बंधित कार्यकारिणी के महासचिव अपने अध्यक्ष से सहमति प्राप्त कर स्पष्ट रूप से लिखित रूप में समस्त सदस्यों के कार्यों का आवंटन करेंगे.

कृपया किसी भी स्थिति में किसी स्तर के मेन बॉडी या ब्रिगेड में उक्त व्यवस्था का उल्लंघन नहीं किया जाये.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

दिनांक 24 मार्च 2024

Notifications 4

पार्टी टेलीग्राम ग्रुप संबंधी निर्देश

कार्यालय ज्ञाप

आजाद अधिकार सेना के सभी प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं पार्टी के सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि पार्टी के सभी सदस्यों को पार्टी के टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena का सदस्य होना अनिवार्य है.

अतः पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे निश्चित रूप से पार्टी के टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena से जुड़ने की कृपा करें.

साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे पार्टी के प्रति लगाव रखने तथा पार्टी के सदस्य के रूप में रहने को सहमत अपने समस्त साथियों, सहयोगियों और परिचितों को निश्चित रूप से इस टेलीग्राम ग्रुप https://t.me/infoadhikarsena से जोड़ने की कृपा करें.

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

दिनांक 24 मार्च 2024

Notifications 5

सदस्यता एवं पदाधिकारी शुल्क संबंधी निर्देश

कार्यालय ज्ञाप

पार्टी की सदस्यता शुल्क से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • पार्टी में साधारण सदस्य की सदस्यता शुल्क 20 रुपये प्रतिवर्ष होगी।

  • पार्टी के मेन बॉडी तथा किसी भी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष से नीचे स्तर के पदाधिकारी के लिए 200 रुपये प्रति वर्ष की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया है।

  • पार्टी के मेन बॉडी तथा किसी भी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष तथा उनसे ऊपर स्तर के पदाधिकारी के लिए 500 रुपये प्रति वर्ष की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया है।

  • उक्त सदस्यता शुल्क धनराशि जमा करने की तिथि से 01 वर्ष के लिए प्रभावी होगी, अर्थात यदि किसी ने 21 अप्रैल 2024 को शुल्क जमा कराया है तो यह शुल्क 20 अप्रैल 2025 तक माना जाएगा।

  • सभी सदस्यों/पदाधिकारियों के सदस्यता शुल्क की वसूली का पूर्ण उत्तरदायित्व उस सदस्य/पदाधिकारी के निवास के जिले के जिलाध्यक्ष का होगा।

  • जिलाध्यक्ष द्वारा सभी प्रकार की सदस्यता शुल्क यथासंभव सीधे पार्टी के बैंक अकाउंट नंबर 3926002105010236, IFSC कोड नंबर PUNB0392600, जो AZAD ADHIKAR SENA के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, गोमतीनगर शाखा में है, में ही लिए जाये। साधारण सदस्यों के मामलों में अपरिहार्य कारणों से इसे कैश लिया जा सकता है किन्तु पदाधिकारियों के शुल्क अनिवार्य रूप से सीधे पार्टी के बैंक अकाउंट में ही इंटरनेट बैंकिंग, गूगल पे, यूपीआई आदि के माध्यम से ही जमा कराये जाएँ तथा इनका विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दिया जाये।

  • यह शुल्क पूर्व से पार्टी के सदस्य और पदाधिकारीगण पर भी लागू होगा।

  • उक्त सदस्यता शुल्क बुकलेट शीघ्र ही सभी जिलाध्यक्षों को उनके क्षेत्रीय/प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है।

  • आर्थिक कारणों से शुल्क दे पाने में असमर्थ समर्पित पदाधिकारियों के लिखित अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष/ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सकारण सदस्यता शुल्क माफ़ किया जा सकता है।

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

दिनांक 13 अप्रैल 2024

Notifications 6

पदाधिकारी मनोनयन प्रस्ताव

कार्यालय ज्ञाप

पदाधिकारी मनोनयन प्रस्ताव

इस कार्यालय ज्ञाप के पारित होने के बाद से होने वाले समस्त मनोनयन आदेश में निम्न तथ्य अनिवार्य रूप से अंकित रहेंगे—

  • प्रस्तावित व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड नंबर।

  • कार्यालय ज्ञाप संख्या AAS/Notification/12/2024 दिनांक 13/04/2024 द्वारा निर्धारित वार्षिक पदाधिकारी शुल्क के पार्टी के बैंक अकाउंट में जमा किये जाने के डिटेल/विवरण।

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

उक्त क्रम में पूर्व से लंबित मनोनयन प्रस्ताव सहित समस्त नवीन मनोनयन प्रस्ताव निम्न संशोधित मनोनयन आदेश के प्रारूप में ही पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रेषित करने की कृपा करें

मनोनयन आदेश

(निवास के जिले का नाम) निवासी श्री (पदाधिकारी का नाम) (मोबाइल नंबर) (वोटर आईडी नंबर) को (पद का पूरा नाम, स्थान सहित) मनोनीत किया जाता है।

श्री (पदाधिकारी का नाम) द्वारा वार्षिक पदाधिकारी शुल्क (बैंक ट्रांजेक्शन संख्या/यूपीआई संख्या आदि) दिनांक (दिन/महीना/वर्ष) द्वारा पार्टी के बैंक अकाउंट में जमा कर दिया गया है।

श्री (पदाधिकारी का नाम) से अपेक्षा की जाती है कि वे अन्य समस्त पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करने का कार्य करेंगे।

पार्टी श्री () के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

आदेशानुसार
राष्ट्रीय महासचिव,
आजाद अधिकार सेना

Notifications 7

चुनाव टिकट शुल्क संबंधी निर्देश

कार्यालय ज्ञाप

2024 लोक सभा चुनाव के बाद के सभी चुनावों में पार्टी द्वारा अपना टिकट (अर्थात फॉर्म ए तथा फॉर्म बी) देने के लिए निम्न अनिवार्य आवश्यकताएँ होंगी—

  • उक्त व्यक्ति को अनिवार्य रूप से पार्टी का सदस्य होना होगा।

  • उक्त व्यक्ति को विधान सभा चुनाव हेतु रु० 20,000 (बीस हज़ार रुपये) तथा लोक सभा चुनाव हेतु रु० 40,000 (चालीस हज़ार रुपये) का टिकट शुल्क अनिवार्य रूप से पार्टी के बैंक अकाउंट नंबर 3926002105010236, IFSC कोड नंबर PUNB0392600, जो AZAD ADHIKAR SENA के नाम से पंजाब नेशनल बैंक, गोमतीनगर शाखा में जमा किया जाना होगा।

  • आर्थिक कारणों से उक्त टिकट शुल्क पाने में असमर्थ किन्तु चुनाव लड़ने को इच्छुक समर्पित कार्यकर्ताओं के लिखित अनुरोध पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विशेष स्थितियों में सकारण उक्त टिकट शुल्क माफ़ किया जा सकता है।

  • पार्टी द्वारा टिकट देने के संबंध में एक निश्चित प्रक्रिया (Procedure) बनायी जा रही है।

डॉ नूतन ठाकुर
राष्ट्रीय महासचिव

Previous Years

2023

No official notifications available.

2022

No official notifications available.

Important Information

All members and office bearers are advised to regularly visit this page to stay updated with official notifications, office memorandums, circulars and administrative instructions issued by Azad Adhikar Sena.

Stay Connected with Official Party Announcements

All official notifications are published here to ensure transparency and easy access for members and citizens.

Azad Adhikar Sena is committed to protecting citizens' rights and standing against injustice, atrocity and corruption.

Quick Link

Get Involved

Need Immediate Assistance?

© 2026 Azad Adhikar Sena. All Rights Reserved.